भारत

लड़की को जिंदा जलाया, शव रखकर प्रदर्शन जारी

jantaserishta.com
8 Oct 2022 1:13 PM IST
लड़की को जिंदा जलाया, शव रखकर प्रदर्शन जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दुमका: मारुति कुमारी पेट्रोल हत्याकांड से झारखंड के लोगों का गुस्सा उबल पड़ा है. मृत छात्रा का शव दुमका-भागलपुर मेन रोड के नोनीहाट चौक पर रखकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी अब मारुति कुमारी के हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. शांति व्यवस्था बनाए रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. वहीं, अब इस विरोध-प्रदर्शन में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हो गए हैं.
गौरतलब है कि कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट मारुति कुमारी को राजेश राउत नाम के एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था. बीते दिन बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान पीड़िता की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story