भारत

बच्ची की मुंह में कपड़ा ठूंसकर निर्मम तरीके से हत्या, शव यहां मिला, सदमे में परिजन

jantaserishta.com
4 May 2024 8:07 AM IST
बच्ची की मुंह में कपड़ा ठूंसकर निर्मम तरीके से हत्या, शव यहां मिला, सदमे में परिजन
x
पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
पटना: राजधानी पटना के नौबतपुर के एक गांव में छह वर्षीया मासूम बच्ची की मुंह में कपड़ा ठूंस कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने मासूम का शव पड़ोसी के घर से गुरुवार की देर रात बरामद कर लिया। शव को घर के एक कोने में गड्ढे में छुपाया गया था। वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हत्याकांड में उसी घर की एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि घर के अन्य सदस्य फरार हैं। मौके पर श्वान दस्ता और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। नौबतपुर डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि छह वर्ष की मासूम बच्ची खेलने के दौरान अचानक लापता हो गई थी। उसका शव पड़ोस के सचिन के घर से बरामद किया गया। डीएसपी के मुताबिक बताया कि घर के सभी सदस्य फरार हैं।
हिरासत में ली गई महिला ने पुलिस को बताया कि मोबाइल के लिए छह वर्ष की मासूम जिद कर रही थी। इसी को लेकर हत्या की गयी है। हालांकि महिला का यह बयान पुलिस को हजम नहीं हो रहा। हर पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। बता दें कि नौबतपुर के एक गांव से गुरुवार की शाम घर से खेलने निकाली छह वर्षीया मासूम अचानक लापता हो गई थी। बच्ची को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इस बीच परिवार के लोगों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी। ग्रामीण और थाने की मदद से लापता बच्ची का शव गांव के ही पड़ोसी सचिन कुमार के घर से पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने उस मकान को सील कर दिया। एसपी सिटी पश्चिमी अभिनव धीमान ने कहा कि हमारी टीम सचिन नाम के लड़के की तलाश कर रही है। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है। सचिन के पकड़े जाने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो जायेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story