भारत

घर में अकेली थी लड़की, छत पर अकेला देखकर पहुंचा पड़ोसी, फिर...

jantaserishta.com
8 March 2022 4:03 PM IST
घर में अकेली थी लड़की, छत पर अकेला देखकर पहुंचा पड़ोसी, फिर...
x
परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली: दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दसवीं क्लास की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. इल्ज़ाम है कि पड़ोस में रहने वाले 30 साल के विकास नाम के युवक ने नशे की हालत में पीड़िता की छत पर पहुंचकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, 15 साल की नाबालिग अपने परिवार के साथ ज्योति नगर इलाके में रहती है पीड़ित दसवीं क्लास में पढ़ती है. शुक्रवार की रात पीड़ित का पूरा परिवार एक शादी में गया हुआ था. इस दौरान लड़की घर में अकेली थी, रात 9:00 बजे पीड़िता टहलने के लिए अपने छत पर गई हुई थी, तभी पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने उसकी छत पर आ गया.
युवक नशे में था और पीड़िता के साथ जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया. लड़की के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गया. घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल करवा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली में सरकारी अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ने अपने दोस्त पर रेप का आरोप लगाया था. बंबल ऐप के जरिये महिला की आरोपी से दोस्ती हुई फिर उसने मुलाकात के लिए दिल्ली के केशवपुरम स्थित घर पर बुलाया था, जिसके बाद बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़ित महिला डॉक्टर के अनुसार, बंबल ऐप पर चैटिंग के जरिये आरोपी शख्स ने खुद को बैचलर बताते हुए शादी करने के लिए ऑफर दिया था, जिसके झांसे में महिला डॉक्टर आ गई और वो मुलाकात के लिए आरोपी के बताए जगह पर चली गई. मुलाकात के बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर को एक कमरे में बंद करके जोड़ जबरदस्ती करते हुए रेप किया.
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. पीड़िता का एमएलसी भी कराई गई, जिसमें रेप के साथ साथ जोर जबदस्ती और आतंरिक चोटें भी आई थी. आरोपी शख्स केशवपुरम थाने के कन्हैया नगर इलाके में रहता था और उसने चैटिंग ऐप के जरिये खुद को कुंवारा बताते हुए महिला डॉक्टर को झांसे में लिया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story