भारत

घर पर अकेले थी लड़की, स्कूल में पढ़ाकर लौटी मां तो उड़े होश

jantaserishta.com
6 April 2022 11:29 AM IST
घर पर अकेले थी लड़की, स्कूल में पढ़ाकर लौटी मां तो उड़े होश
x
15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना से 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है. मृतक लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल से सबूत इकट्ठा करने में जुटी है. जानकारी के मुताबित मंगलवार नगर पंचायत अम्ब के पास वार्ड नंबर-9 में यह घटना हुई. हत्यारे ने तेजधार हथियार से लड़की की गर्दन पर वार किया. इसके अलावा शरीर पर कई जगह जख्म मिले.
पुलिस का कहना है कि मृतक लड़की की मां सरकारी स्कूल में टीचर है. जब वो स्कूल से घर लौटी तो उन्होंने अपनी बेटी की खून से सनी लाश घर पर पड़ी देखी. चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई लड़की घर पर अकेले थी.
इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story