भारत

युवती को चाहिए दूल्हा, लेकिन शर्त जानकर भौचक्के रह गए लोग

jantaserishta.com
4 April 2024 11:58 AM IST
युवती को चाहिए दूल्हा, लेकिन शर्त जानकर भौचक्के रह गए लोग
x

सांकेतिक तस्वीर

अपना खुद का घर, नौकरी या बिजनेस हो.
मुंबई: मुंबई में रहने वाली 37 साल की एक युवती शादी करना चाहती है. शादी की इच्छुक युवती ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी अपेक्षाएं प्रकट की हैं या कहें कि शर्तें रखी हैं. अब उसकी शर्तों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है.
अंबर नाम के एक 'X' यूजर्स ने दो स्नैपशॉट पोस्ट किए हैं. मराठी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट किए गए कॉन्टेंट से पता चलता है कि युवती मुंबई में नौकरी करती है. वह अपने लिए ऐसा दूल्हा चाहती है जिसका मुंबई में अपना खुद का घर, नौकरी या बिजनेस हो. इसके अलावा, वह चाहती है कि लड़के का परिवार अच्छा पढ़ा लिखा हो और अगर सर्जन (डॉक्टर) या चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी कि सीए हो तो सोने पर सुहागा. युवती खुद 10 साल से नौकरी कर रही है और उसकी सालाना आमदनी 4 लाख रुपए है. उसकी अपेक्षाओं की लिस्ट में यह भी लिखा हुआ है कि लड़के की आमदनी 1 करोड़ रुपए साल की होनी चाहिए. अगर यूरोप में रहता है तो भी चलेगा. यूरोप में भी इटली उसके लिए सबसे अच्छा रहेगा.
इस पोस्ट को 'X' पर 2 अप्रैल को शेयर किया गया था. पोस्ट होने के बाद से इसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 4,400 से अधिक लाइक्स भी हैं. अब तमाम यूजर्स पोस्ट पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, "इनकम टैक्स विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में केवल 1.7 लाख लोगों की आय एक करोड़ से अधिक है. इसलिए 37 साल की उम्र में उन्हें अपना 'सपनों' का साथी मिलने की संभावना 0.01% है."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story