भारत

बड़े भाई से युवती करती थी प्यार, छोटा भाई नहीं कर पाया सहन, उठाया ये कदम

jantaserishta.com
13 July 2021 11:33 AM IST
बड़े भाई से युवती करती थी प्यार, छोटा भाई नहीं कर पाया सहन, उठाया ये कदम
x
पुलिस का दावा है कि बड़े भाई से प्रेम संबंध रखने से खफा आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में जिंदा जलाई गई युवती (Girl Burn Alive) की इलाज के दौरान मौत (Death) हो गई. उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. कल पानी के बहाने घर बुलाकर दबंग पड़ोसी ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी.

इस बीच बुलंदशहर पुलिस का दावा है कि बड़े भाई से प्रेम संबंध रखने से खफा आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था. खुर्जा कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने फोन पर युवती की मौत की पुष्टि की. खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा में कल वारदात को अंजाम दिया गया था.
युवती के परिजनों का कहना है कि दबंग युवक ने घर में गोबर डालने के लिए बुलाया था, उसके बाद युवती की चीख-पुकार की आवाज सुनी तो वह लोग दौड़े लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी और गंभीर अवस्था में घायल झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था.
पुलिस ने जब युवती को एडमिट कराया था, तब वह 30- 40 फीसदी तक झुलस गई थी. पुलिस ने कहा था कि युवती का अपने पड़ोस के लड़के से प्रेम प्रसंग था, उसका छोटा भाई इस प्रेम प्रसंग से नाराज था और वह बार-बार दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था और विरोध करता था, आज उसने युवती को किसी बहाने बुलाया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया.
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. इस बीच युवती की मौत हो गई है. इसके बाद पुलिस ने हत्या की भी धारा एफआईआर में जोड़ दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story