भारत
तनाव में है छात्रा, साथ पढ़ने वाले लड़के पर पुलिस ने कसा शिकंजा, जानें मामला
jantaserishta.com
10 March 2024 3:17 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बातें सुन पुलिसवाले भी हैरान रह गए।
गोरखपुर: गोरखपुर में 11 वीं की एक छात्रा ने साथ पढ़ने वाले एक लड़के पर तीन साल तक रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसकी बातें सुन पुलिसवाले भी हैरान रह गए। उन्होंने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा का कहना है कि लड़के ने उससे शादी का वादा किया था। इस वादे की आड़ में वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा और वह चुप रही। बाद में वो शादी का दबाव बनाने लगा तो लड़की ने अपने घरवालों से बात की। घरवालों ने शादी से साफ इनकार कर दिया जिस पर वो भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
छात्रा का कहना है कि वह शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा है। मना करने पर छात्रा के साथ-साथ उसके माता-पिता को भी जान-माल की धमकी देता है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा और उसके परिवार के लोग काफी तनाव में हैं। छात्रा की उम्र अभी महज 15 साल है। आरोपी छात्र भी गोरखपुर के ही हरसेवकपुर का रहने वाला है। छात्रा का कहना है कि साथ पढ़ने के दौरान उससे बातचीत होती थी। उसने उससे कहा कि आगे चलकर दोनों शादी कर लेंगे। इस वादे के बाद उसने उसका रेप करना शुरू कर दिया। तीन साल तक वह दुष्कर्म करता रहा।
इस बीच शादी की बात आई तो घरवालों (लड़की के) ने इनकार कर दिया। छात्र को इसका पता चला तो वह बुरी तरह भड़क गया और धमकी देने लगा। गुलरिहा पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





