भारत

लड़की ने लड़के को मारा थप्पड़, देखती रह गई पब्लिक

jantaserishta.com
4 July 2023 11:08 PM IST
लड़की ने लड़के को मारा थप्पड़, देखती रह गई पब्लिक
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े का अड्डा बनता जा रहा है। और यहां होने वाले झगड़े पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी रहे हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। इस वायरल वीडियो में यह महिला पहले तो इस शख्स पर चिल्लाती नजर आ रही है। फिर जोर का थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद कहती है दो दिन से 'चिल्लाए जा रहा है। मैंने इंस्टाग्राम से चैट डिलीट की और तेरे फोन से उसको ब्लॉक किया फिर कह रहा है कि फोन चेक कर रही हो। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स वीडियो बंद कर देता है। हालांकि दोनों के बीच हो रहे इस झगड़े का लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी नहीं की। यात्री इस लड़ाई में घुसने की बजाय इससे दूर रहे।
दोनों के बीच हुए इस झगड़े का कारण पता नहीं लग सका है। लेकिन ऐसा लग रहा था कि महिला इस शख्स की किसी बात को मानने को तैयार नहीं थी। और इसे लेकर ही इनके बीच झगड़ा शुरू हुआ। बहरहाल जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। किसी यूजर ने कहा कि लगता है ये उनका पर्सनल मेटर है। शायद वे एक दूसरे को जानते होंगे। ये अजनबी नहीं हैं। तो वहीं किसी अन्य ने यूजर ने बीच-बचाव नहीं करने पर चिंता जाहिर की है। उसने कहा कि सच में किसी को इस बात की परवाह नहीं है। हम किस दुनिया में रह रहे हैं। अगर यही थप्पड़ लड़की को पड़ा होता तो लोगों का रिएक्शन बिल्कुल अलग ही होता।
हाल ही में दिल्ली मेट्रो में लड़ाई का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को भी इसपर प्रतिक्रिया देनी पड़ी। इसके बाद डीएमआरसी ने यात्रियों को जिम्मेदार व्यवहार दिखाने का आग्रह किया और उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्री मेट्रो में यात्रा करते वक्त जिम्मेदारी से व्यवहार करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story