भारत

युवती ने भेजी ऐसी तस्वीर मच गई खलबली, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
22 Jun 2022 1:38 PM IST
युवती ने भेजी ऐसी तस्वीर मच गई खलबली, जानें पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज से सोमवार शाम संदिग्ध हालत में लापता हुई युवती ने बहन के इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। जिसमें हाथ में गहरे जख्म दिख रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक मंगलवार रात हाथ पर जख्म बनी फोटो भेजी गई है। पोस्ट में लिखा है कि हमको देख नहीं पाओगे मौत मेरे बहुत करीब है। इंस्पेक्टर हरिशंकर चन्द्र के मुताबिक 18 वर्षीय युवती सोमवार रात को घर से चली गई थी। दावा है कि युवती अपने साथ रुपये और गहने भी ले गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इंस्टाग्राम पोस्ट मोबाइल के जरिए की गई है। ऐसे में युवती के मोबाइल नम्बर की लोकेशन पुलिस खंगाल रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story