भारत

युवती ने शादी से किया मना, दोस्तों के साथ युवक ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
25 Aug 2022 11:14 AM IST
युवती ने शादी से किया मना, दोस्तों के साथ युवक ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भटहट। गोरखपुर में युवक के नशे का आदी होने की जानकारी होने पर एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के शादी से मना करने की जानकारी होने पर मनबढ़ युवक ने बुधवार की शाम को लड़की को किडनैप करने की कोशिश की। लड़का दो कारों से अपने साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचा और उसे जबरन साथ ले जाने लगा। आसपास के लोगों के पहुंचने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला गुलरिहा क्षेत्र के भटहट कस्बे का है। वहां के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी की बातचीत देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे के एक युवक से की थी। इस दौरान लड़की और लड़के में फोन पर बातचीत भी होने लगी। लड़की पक्ष को युवक के नशे का आदी होने का पता चला। इस पर लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इंकार करने से युवक नाराज हो गया।
नाराज युवक दो कार से अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बुधवार की शाम तकरीबन 6 बजे लड़की के घर चढ़ गया और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। परिजनों के विरोध करने पर लड़के के साथ पहुंचे साथी मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को देखकर और घरवालों के विरोध करने पर लड़का और नाराज हो गया।
भीड़ के आते ही लड़का वहां से दोस्तों संग फरार हो गया। भागते हुए लड़का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों और लड़की के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story