भारत

लड़की शादी करने रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंची, फिल्मों के जैसा दिखा नजारा

jantaserishta.com
13 Oct 2021 12:19 PM IST
लड़की शादी करने रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंची, फिल्मों के जैसा दिखा नजारा
x

चेन्नई: तमिलनाडु के नागपट्टीनम शहर में मंगलवार को जो नजारा दिखा, वैसा फिल्मों में ही देखने को मिलता है. हुआ ये कि एक लड़की, दूसरी जाति के लड़के से शादी करने के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस (marriage registration office) पहुंची. इसी दौरान अचानक लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गए और उसे खींचकर ले जाने लगे. ये देख वहां हंगामा हो गया तो लोगों ने लड़की के परिजनों को घेर लिया और लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया.

कोर्ट रूम के बाहर जब लोगों ने एक व्यक्ति को एक लड़की को खींचकर ले जाते हुए देखा तो उसे रोक लिया और उससे जब पूछा तो उसने कहा कि वो लड़की का पिता है. लड़की के बाकी रिश्तेदारों ने भी कहा कि वो उसकी शादी रोकने आए हैं.
इसके बाद कोर्ट रूम के बाहर जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया. शोर सुन एक महिला कॉन्स्टेबल वहां आ पहुंची, लेकिन परिजन ने लड़की को कार में जबरदस्ती बैठाया और वहां से भागने की कोशिश की.
हालांकि, भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया और लड़की को पुलिस के हवाले करने को कहा. लेकिन परिजनों ने ऐसा करने से मना कर दिया. बाद में जब वहां पुलिस पहुंची तो उन्होंने लड़की को छोड़ दिया.
लड़की की पहचान भारती (23) के रूप में हुई है जो पुदुक्कोट्टी की रहने वाली है. उसे माधवराज (24) से प्यार हो गया. दोनों की जातियां अलग-अलग हैं, इसी वजह से लड़की के परिजनों को इस रिश्ते पर ऐतराज था.
भारती और माधवराज ने सोमवार को शादी कर ली थी और मंगलवार को दोनों अपनी शादी रजिस्टर कराने रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंचे थे. वहां भारती के परिजन और रिश्तेदार पहले से ही दोनों का इंतजार कर रहे थे और भारती को वहां से ले जाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने उसे बचा लिया.
इसी बीच, माधवराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि भारती का अपहरण कर लिया गया था. उसने अपने ऊपर हमला होने की बात भी कही है और पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है. वहीं, अब पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story