
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
आगरा: कोर्ट से प्रेम विवाह के बाद आशा ज्योति केंद्र पहुंची युवती को ससुराल भेजने के बजाये थाने पहुंचा दिया गया। युवती के पति का आरोप है कि रात भर थाने में रखा। मामला लकावली के युवक और सहावर कासगंज की युवती का है। जानकारी के अनुसार दोनों ने ही कोर्ट में प्रेम विवाह किया है। दोनों के पास कोर्ट की मुहर लगा मैरिज सर्टीफिकेट भी है। युवक का आरोप है कि रात हो जाने के कारण 181 पर कॉल करके मैंने अपनी पत्नी के लिए आशा ज्योति केंद्र में शेल्टर मांगा था।
लड़के ने कहा कि इसी बीच चौकी पर कांस्टेबल जो कि मेरी पत्नी की सजातीय है। उन्होंने बिना मेरे से पूछे मेरी पत्नी को शेल्टर से ताजगंज थाने के सुपुर्द कर दिया। मैं जब पत्नी को लेने पहुंचा तो वहां मुझे पत्नी नहीं मिली। पता चला कि उसे ताजगंज थाने रात भेज दिया है। जहां मेरी पत्नी को पूरी रात रखा। इसके बाद मेरी मां और बहन थाने पहुंची तो मेरी पत्नी से मिलने ही नहीं दिया। जबकि हम दोनों बालिग है।
आशा ज्योति केंद्र प्रभारी का कहना है कि युवती को लखनऊ से परमीशन देने के बाद शेल्टर दिया गया था। शेल्टर देने के बाद पुलिस की जिम्मेदारी पर रात को छोड़ा जाता है। मेरे संज्ञान में नहीं है कि लड़की थाने कैसे पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पूरा मामला पता किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वो लड़की से भी बात करेंगे कि कैसे वो पुलिस थाने पहुंची।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





