भारत

युवती गई थाने, किया ये खुलासा

jantaserishta.com
15 Sept 2022 11:34 AM IST
युवती गई थाने, किया ये खुलासा
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक उसे फोन कर अश्लील बातें करता है. साथ ही धमकी देता है कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा. जहां उसके परिजन रिश्ते की कोशिश करते हैं वो वहां फोन कर रिश्ता तुड़वा देता है. जिसकी वजह से वो सभी डर के साए में जीने को मजबूर हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शोहदे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह मामला बदौसा थाना के एक गांव का है, यह रहने वाली युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसी के गांव का रहने वाला एक युवक आए दिन उसे फोन कर अश्लील बातें करता है और कहता है कि ''मैं तुमसे शादी करूंगा, मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हें जान से दूंगा, या मैं खुद मर जाऊंगा'' और गंदी-गंदी गालियां देता है. इस घटना से युवती के परिजन काफी डरे हुए हैं. उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जहां उसकी शादी की बात चलती है वो वहां फोन कर गलत-गलत बातें कर शादी तुड़वा देता है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की धमकी से युवती की मां की तबियत खराब हो गई है. पीड़िता ने बताया कि मां कर्वी में भर्ती कराया गया हैं. पिता का भी इलाज चल रहा है. आरोपी ने पीड़िता की शादीशुदा बहन और उसके पति पर भी फोन कर धमकी दी है. पुसिल आरोपी को पकड़ने के लिए जगह जगह दबिश दे रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story