भारत

लड़की ने खुद से कर ही ली शादी

jantaserishta.com
9 Jun 2022 9:20 AM IST
लड़की ने खुद से कर ही ली शादी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वडोदरा: गुजरात की क्षमा बिंदु ने बुधवार को खुद से शादी कर ली. क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी करने का ऐलान किया था, लेकिन विवाद से बचने के लिए उन्होंने तय तारीख से 3 दिन पहले ही खुद से शादी कर ली.

क्षमा बिंदु ने आखिरकार खुद से किया अपना वादा निभाया और शादी के खास कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बंध गईं. शादी के दौरान हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं, क्षमा ने फेरे भी लिए. वडोदरा के गोत्री में स्थित अपने घर में क्षमा ने रीति रिवाजों के साथ शादी की. हालांकि, इस शादी में न दूल्हा था और न ही पंडित. इस शादी में क्षमा के कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए.
बताया जा रहा है कि यह भारत में इस तरह की पहली शादी है. क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी का ऐलान किया था. इसके बाद से उनके घर पर लगातार लोगों का तांता लगा था. इसे लेकर उनके पड़ोसियों ने विरोध जताया था. टीओआई के मुताबिक, क्षमा ने बताया कि उन्होंने तय तारीख से पहले शादी इसलिए करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं 11 जून को उनके घर आकर कोई विवाद न खड़ा कर दे. क्षमा ने कहा कि वे अपना स्पेशल दिन बर्बाद नहीं करना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने बुधवार को ही शादी कर ली.
क्षमा ने पहले उन्होंने मंदिर में शादी करने का फैसला किया था. लेकिन बीजेपी नेता के विरोध के बाद उन्होंने घर से शादी करने का फैसला किया. इसके बाद पंडित ने भी शादी की रस्में कराने से इनकार करा दिया था. इसके बाद क्षमा ने टेप पर मंत्र बजाकर शादी करने का फैसला किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story