भारत

युवती ने लगाया सनसनीखेज आरोप

jantaserishta.com
26 April 2022 5:54 PM IST
युवती ने लगाया सनसनीखेज आरोप
x
पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

सुपौल: बिहार के सुपौल में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा देकर युवती का कथित यौन शोषण किया. बाद में गर्भवती होने पर उसे गर्भवात की दवा खिलाकर शादी से इनकार कर दिया. अब पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

पीड़िता ने बताया कि गांव के ही आरोपी निरंजन कुमार यादव से उसे प्यार हो गया. उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. दो वर्ष निर्मली में एक किराए के मकान में रिलेशनशिप में रखा. इसके बाद हमलोग तीन वर्ष सुपौल के किराए के मकान में रहे. जब दो महीने की प्रेग्नेंट हो गई तो दवा खिलाकर गर्भपात करा डाला. अब साथ रखने से इनकार कर दिया है. युवती ने बताया कि पहले तो उसके परिजनों से विनती की, मगर लड़के के परिवार वाले ने भी रिश्ते को अपनी रजामंदी नहीं दी. अब घर भी नहीं जा सकती.
पीड़िता का यह भी दावा है कि महिला थाना अध्यक्ष प्रमिला ने एफआईआर दर्ज करने के नाम पर उससे पैसे लिए मगर एफआईआर दर्ज नहीं की. ऐसे में युवती ने सुपौल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर फरियाद लगाई. मीडिया ने जब पीड़िता के मामले को लेकर सुपौल पुलिस अधीक्षक को सारी बातों से अवगत कराया तो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई.
सुपौल के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले में संज्ञान लेने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story