भारत

सड़क पर चिल्लाती रही लड़की, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
28 May 2022 6:22 PM IST
सड़क पर चिल्लाती रही लड़की, वजह जानकर पुलिस भी हैरान
x

फाइल फोटो 

इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के मंधना क्षेत्र में नशे में टल्ली एक छात्रा ने रोड पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान छात्रा को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए. इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई. छात्रा इतनी ज्यादा नशे में थी कि वह रोड पर ही लेट गई. महिला पुलिसकर्मी उसे संभालती रहीं. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

नशे में धुत छात्रा का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया. यह वीडियो शहर के मंधना पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है. मंधना स्टेशन के पास शुक्रवार शाम नशे में धुत छात्रा जमीन पर लेटकर हंगामा करती रही. छात्रा बेहद नशे में थी. पुलिस जब छात्रा को उठाने पहुंची तो वह रोड पर ही चिल्लाकर रोने लगी.
इस दौरान मौके पर आसपास के काफी लोग जमा हो गए. पुलिस बेहद मुश्किल से छात्रा को पुलिस चौकी ले गई. पुलिस चौकी में भी छात्रा जमीन पर फैले पानी में लेट गई. इसके बाद पुलिस ने छात्रा के परिजन को सूचना देकर बुलाया. मंधना चौकी इंचार्ज अवनीश पटेल का कहना है कि लड़की के पिता को बुलाकर उनको चेतावनी दी गई और लड़की उन्हें सौंप दी है. पिता ने कहा कि उनकी लड़की को पता नहीं ​कैसे शराब पीने की लत लग गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story