भारत

लड़की ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर लगाई छलांग, ऐसे बची जान

jantaserishta.com
14 April 2022 10:56 AM IST
लड़की ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर लगाई छलांग, ऐसे बची जान
x

नई दिल्ली: दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मेट्रो स्टेशन पर उस समय सब लोग चौंक गए, जब एक लड़की ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी. लेकिन CISF-पुलिस की सूझबूझ से लड़की की जान बच गई.

दरअसल, दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर हड़कंप मच गया, जब सीआईएसएफ के जवान ने देखा कि एक लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ी हुई है और कूदने की कोशिश कर रही है.
इसके बाद CISF के जवानों ने जब लड़की को दीवार पर देखा तो हांथ पांव फूल गए, आस पास मौजूद जवानों ने लड़की को समझाने की कोशिश की और कहा कि वो दीवार से उतर जाए लेकिन लड़की बात मानने को राजी नहीं हुई.
सीआईएसएफ के जवान बातों में लड़की को उलझाए हुए थे दूसरी तरफ दीवार के नीचे बकायदा एक चादर लेकर सीआईएसएफ के जवान पहुंच गए ताकि लड़की अगर छलांग लगाती है और नीचे गिरती है तो चादर के सहारे बचाया जाए, दूसरी तरफ लोकल पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल किया गया.
सीआईएसएफ के जवान उधर लड़की को समझाने की कोशिश करते रहते हैं तभी लड़की दीवार से छलांग लगा दी. दीवार के दूसरी तरफ चादर लेकर खड़े जवानों ने उसे लपक लिया. इसके बाद लड़की को तुरंत लाल बहादुर अस्पताल ले जाया गया. लड़की के पैरों में चोट लगी है इसके अलावा शरीर के कुछ हिस्सों में भी चोट आई है. लेकिन कहीं से भी खून नहीं निकला है. लड़की की हालत फिलहाल ठीक है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story