भारत

सीसीटीवी में कैद डरावनी घटना: चलते ऑटो से कूदी छात्रा, पीछे भागा ड्राइवर, उसके बाद...

jantaserishta.com
29 Aug 2021 11:16 AM IST
सीसीटीवी में कैद डरावनी घटना: चलते ऑटो से कूदी छात्रा, पीछे भागा ड्राइवर, उसके बाद...
x
हाथ और पैर में गंभीर चोट आई. यह पूरी घटना वहां सड़कों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शनिवार को लड़की ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी. सड़क पर गिरने से उसके चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई. यह पूरी घटना वहां सड़कों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

सीसीटीवी में देखा जा सकता है क‍ि ऑटो रिक्शा से गिरने के बावजूद लड़की कुछ देर रास्ते पर रुकती है और वहां से भागना शुरू कर देती है. जिस ऑटो से लड़की कूदी थी, उसका ड्राइवर भी लड़की के पीछे दौड़ने लगता है.
बाद में लोगों ने लड़की के घर पर फोन कर के बताया. बाद में औरंगाबाद के जिंसी पुलिस ने रिक्शा चालक को देर शाम गिरफ्तार कर के अपनी हिरासत में लिया और रिक्शा चालक से पूछताछ की जा रही है.
ऑटो रिक्शा से छलांग लगाने वाली लड़की ने बताया कि उसने घर से ट्यूशन जाने के लिए ऑटो लिया था. रास्ते में ऑटो वाले ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. लड़की ने ऑटो रोकने को कहा, लेकिन ऑटो वाला नहीं रुका. इसके बाद लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story