भारत

18वीं मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, हुई मौत

jantaserishta.com
10 Oct 2021 8:00 AM IST
18वीं मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, हुई मौत
x
पड़े पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की हाई राइज सोसाइटी में एक और हादसा सामने आया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई राइज सोसाइटी में शनिवार को एक युवती ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

युवती के परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची बिसरख थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
खुदकुशी की घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लॉ रेसिडेंसिया सोसाइटी की है. जानकारी के मुताबिक यहां टावर 8 में रहने वाले एक परिवार की सबसे छोटी बेटी ने शनिवार को करीब 7:00 बजे 18वीं मंजिल से छलांग लगा दी. पहले यह परिवार टावर 11 में रहता था. आनन-फानन में परिजन युवती को गंभीर हालत में लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया.
जिस वक्त यह वारदात हुई उस दौरान सोसाइटी के लोग टहल रहे थे. नवरात्र के चलते सोसाइटी में चहल-पहल थी. घटना के बाद तमाम लोग इकट्ठा हो गए. युवती की उम्र करीब 20 साल है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. हैरानी की बात यह है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन हाई राइज बिल्डिंग से खुदकुशी के मामले सामने आ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story