भारत

लड़की को बाइक पर बैठाकर स्टंट करना पड़ा भारी, दोनों की टूट गई हड्डियां

Rani Sahu
25 Dec 2021 11:35 PM IST
लड़की को बाइक पर बैठाकर स्टंट करना पड़ा भारी, दोनों की टूट गई हड्डियां
x
भोपाल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रात के समय एक लड़का और लड़की बुरी तरह सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं

भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रात के समय एक लड़का और लड़की बुरी तरह सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, लड़का एक लड़की को बाइक पर बैठा कर स्टंट कर रहा था। ऐसे में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर फिसल गई। हादसे में लड़का लड़की बुरी तरह सड़क पर गिरे। रात का समय होने की वजह से खाली थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो जवाहर चौक स्थित स्मार्ट सिटी रोड का बताया जा रहा है।





Next Story