भारत

गायब हुई थी बच्ची, अब आई दुखद खबर, फैली सनसनी

jantaserishta.com
3 Dec 2022 5:38 PM IST
गायब हुई थी बच्ची, अब आई दुखद खबर, फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

मेला देखकर घर लौट रही थी.
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) में शुक्रवार रात नौ साल की मासूम की अपहरण करने बेरहमी से हत्या कर दी गई. बच्ची उर्स (मेला) देखकर घर लौट रही थी. लेकिन रास्ते से ही गायब हो गई. शनिवार सुबह खून से लथपथ खेत में मिली.
दरअसल, पीलीभीत के थाना अमरिया के गांव माधोपुर के रहने वाले अनीस की पुत्री नौ साल की बेटी शुक्रवार दोपहर गांव में उर्स में गई थी. तभी वो लापता हो गई.
काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ उसको देखकर हंगामा मच गया. परिवार वाले पहुंचे और उसकी हालत देखकर होश उड़ गए.
बच्ची के पेट समेत अन्य जगह पर चोट के निशान थे. परिजन उससे पूछते रहे कि आखिर किसने मारा है और उसका वीडियो बनाते रहे. किसी ने भी मासूम बच्ची को उठाकर अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई. तड़पती बच्ची ने परिजनों के सामने ही दम तोड़ दिया.
उर्स का आयोजन बड़ा होने के कारण पीलीभीत पुलिस की वहां थी. बच्ची जब गायब हुई, तब परिवार ने उसके नाम का अनाउंसमेंट भी कराया था. साथ ही उर्स कमेटी को भी बेटी के लापता होने के बारे में जानकारी दी थी.
बच्ची के मिलने के काफी देर के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली. पुलिस मौके पर आई, पीलीभीत पुलिस अधीक्षक दिनेश भी मौके पर पहुंचे. एसपी टीम गठित कर जांच करने के आदेश दिए. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पकड़ लिया जाएगा.
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि वो आखिरी बार अपने चाचा के साथ नजर आई थी. साथ ही यह भी पता चला कि अनम के चाचा और पिता के बीच रंजिश है. फिलहाल, पुलिस चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story