भारत

लड़की की हुई शादी, कुछ दिन बाद पता चला है गर्भवती, फिर...

jantaserishta.com
21 Sept 2022 8:24 AM IST
लड़की की हुई शादी, कुछ दिन बाद पता चला है गर्भवती, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

एक अजब कहानी सामने आई है.
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक अजब कहानी सामने आई है. यहां एक लड़की की शादी इसी साल जुलाई में होती है. शादी के चंद दिन बाद लड़की के पेट में दर्द होता है, जब वह डॉक्टर के पास जाती है तो पता चलता है कि लड़की तीन महीने की गर्भवती है. इसके बाद लड़की स्वीकारती है कि यह बच्चा उसके जीजा का है. फिर जीजा-साली साथ रहने लगते हैं, लेकिन एक दिन लड़की की लाश संदिग्ध परिस्थिति में मिलती है. परिजन जीजा पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं.
दरअसल, पीलीभीत की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर की रहने वाली 24 वर्षीय निदा का निकाह इसी साल 23 जुलाई को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ चंदोई गांव के रहने वाले सईद अहमद के साथ हुआ था. शादी के चंद दिन के बाद निदा के पेट में दर्द होता है तो वह अपने पति के साथ डॉक्टर को दिखाने जाती है, जहां पर मालूम होता है कि निदा 3 महीने की गर्भवती है.
ये सुनकर सब हैरत मे पड़ जाते है और दोनों परिवार के बीच पंचायत होती है. पंचायत में निदा सबके सामने कुबूल करती है कि उसके पेट में जो गर्भ पल रहा है, वह उसके जीजा नसीर का है, नसीर भी पंचायत में बैठा था, तब नसीर यह कहता है कि वह निदा के साथ शादी कर लेगा और अपने साथ ले जाता है. निदा भी खुशी-खुशी अपने जीजा के साथ उसके घर चली जाती है और लव इन रिलेशनशिप में रहने लगती है.
इस घटना के एक महीने बाद ही मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निदा फांसी के फंदे पर लटकती मिलती है. निदा के घरवाले नसीर पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. निदा के भाई इरशाद का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पता लगा निदा के पेट में हमारे बड़े साधु का बच्चा है, इसको लेकर निदा के पति ने तलाक दे दिया और निदा अपने जीजा के साथ रहने लगी और उन्होंने आज उसे मार दिया.
इस मामले में सीओ सदर सुनील दत्त ने बताया कि मृतिका का अपने पति से तलाक हो गया था और वह अपने जीजा के साथ रहती थी, उसका तलाक अपने जीजा के साथ अवैध संबंध के चलते हुआ था, आज उसने किसी वजह से आत्महत्या कर ली, हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story