
x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
एयर होस्टेस ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली.
कोलकाता: कोलकाता में एक एयर होस्टेस ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. लंबे समय से जॉब न मिलने की वजह से वो डिप्रेशन में थी. वो कोलकाता के प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के मेट्रोपोलिटन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहती थी.
गौरतलब है कि देबोप्रिया बिस्वास (27 साल) पेशे से एयर होस्टेस थी. शनिवार करीब 4 बजे उसने अपनी बहन के घर की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. वो घर के सामने सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन उसे एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया.
पीड़िता के परिवार ने बताया कि अस्पताल में उसका इलाज किया गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. अस्पताल से सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की.
पुलिस ने बताया कि परिजनों से काफी पूछताछ के बाद पता चला है कि पिछले दो साल से नियमित काम नहीं मिलने के कारण वह लंबे समय से डिप्रेशन में थी. इस संबंध में प्रगति मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





