भारत

छात्रा ने दी जान, छेड़छाड़ से थी परेशान, मचा कोहराम

jantaserishta.com
26 July 2022 12:33 PM IST
छात्रा ने दी जान, छेड़छाड़ से थी परेशान, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मनचले की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

16 साल की लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा थी. वह रोज साइकिल के स्कूल जाती थी. गांव का ही संजय नाम का युवक स्कूल आते जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता था. जिससे वो काफी परेशान थी.
मृतक लड़की के परिजनों का आरोप है कि संजय पिछले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था. कई बार उसे समझाने की कोशिश की पर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. उनकी बेटी किसी रिश्तेदारी में जाती तो वो वहां भी पहुंच जाता था.
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने बताया मृतका के पिता की शिकायत पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. पीएम रिपोर्ट ने हैंगिंग आई है. मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से बात होती थी. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story