भारत

लड़की ने दी जान, हिंदू संगठनों का हंगामा, यहां जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
27 May 2022 3:47 PM IST
लड़की ने दी जान, हिंदू संगठनों का हंगामा, यहां जानें पूरा मामला
x

उडुपी: कर्नाटक में एक लड़की ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है, जिसको लेकर हंगामा शुरू हो गया है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह मामला 'लव जिहाद' का है. दावा है कि आरोपी की पहले से शादी हो रखी थी और वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहा था.

जिस लड़की ने सुसाइड किया उसका नाम शिल्पा देवादिका (Shilpa Devadika) है. वह उडुपी के कुंदपुरा में रहती थी. दो दिन पहले बुधवार को लड़की ने चूहे मारने वाला जहर खाकर जान दे दी. इस मामले में अजीज (उम्र 32 साल) आरोपी है.
शिल्पा के घरवालों का आरोप है कि अजीज उसके साथ रिलेशनशिप में था, जबकि उसकी पहले से शादी हो रखी थी. दावा है कि अजीज के पास शिल्पा की कुछ तस्वीरें थीं. इनको दिखाकर अजीज और उसकी पत्नी शिल्पा को ब्लैकमेल करते थे.
परिवार ने कहा कि अजीज शिल्पा पर उससे दूसरी शादी करने का दवाब बना रहा था. ऐसा नहीं करने पर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी गई थी. शिल्पा इस शादी के लिए राजी नहीं थी, इसलिए उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story