भारत

युवती ने दी जान, पुलिस ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
8 Sept 2022 12:43 PM IST
युवती ने दी जान, पुलिस ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

13वीं मंजिल से छलांग लगा दी है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेपी अमन सोसायटी में एक युवती ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। गंभीर अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया? अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इस मामले में अभी आगे की जांच जारी है।
याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निराला इस्टेट हाउसिंग सोसायटी में एक महिला ने 11वीं मंजिल से छलांग लगा कर अपनी जान दे दी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद बिसरख थाने की पुलिस वहां पहुंची थी। 55 साल की यह महिला यहां एक फ्लैट में अपने पति राजीव यादव और बड़े बेटे रोहन के साथ रहती थीं।
उस वक्त यह बात सामने आई थी कि महिला काफी समय से डिप्रेशन की शिकार थीं। 11वीं मंजिल से नीचे कूदने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story