भारत

लड़की ने दी जान, वापस नहीं लौटी थी भैंसें

jantaserishta.com
26 July 2022 11:45 AM IST
लड़की ने दी जान, वापस नहीं लौटी थी भैंसें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

झांसी: झांसी में 18 साल की लड़की ने फंदे से लटककर जान दे दी. बताया जा रहा है कि मृतक रजनी के पास तीन भैंसें थी. जो खेत में चारा खाने गईं थी उसके बाद वापस नहीं लौटी. मृतक लड़की के पिता ने बताया कि भैंसों को लगातार ढूंढा जा रहा था. तमाम कोशिशों के बावजूद भैंसों का कहीं कुछ पता नहीं चल सका. जिसकी वजह से बेटी रजनी मायूस रहने लगी थी.

बीते सोमवार को रजनी की मां और भाभी घर के बाहर लगे नल से पानी भर रही थी. उसी दौरान रजनी ने दुप्पटे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मां जैसे ही घर के अंदर घुसी तो देखा कि बेटी फंदे से लटकी हुई है जिसके देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोग जमा हो गए.
लड़की को तुरंत फंदे ने नीचे उतारा देखा कि उसकी सांसे चल रही हैं. उसे तुंरत ही अस्पताल ले जाया गया. उसकी नाजुक हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि लिए भेज मामले की जांच शुरू की. परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि भैंस के घुम हो जाने की वजह से उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी थी. उसका अपनी भैंसों से काफी लगाव था. वो तीनों भैंसों की सारा दिन खूब देख भाल करती थी. पुलिस का कहना है मृतका के परिवार का बयान दर्ज कर लिया है, जांच जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story