भारत
युवती ने घर की छत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, सामने आया वीडियो
jantaserishta.com
28 Dec 2022 4:57 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
गन शो ऑफ और शौकीनी तौर पर ओपन फायरिंग की घटना.
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. महज 13 साल की एक नाबालिग लड़की पिस्टल से दनादन गोलियां चलाती हुई नजर आ रही है.
लड़की का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो पिस्टल से 7 गोलियां दागती हुई नजर आ रही है. इसके बाद लड़की के परिजन सामने आए और उन्होंने कहा कि उनका एक रेस्टोरेंट है और उनकी बेटी की एक दोस्त है जिससे कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद यह वीडियो वायरल किया गया है. वीडियो में लड़की छत पर खड़े होकर दनादन गोलियां दागती हुई नजर आ रही है.
परिजनों ने कहा कि बेटी की दोस्त के परिजनों से दो दिन पहले ही उसका झगड़ा हुआ था. उनकी पुरानी रंजिश है, जो वीडियो वायरल हुआ है उसे उसी दिन डिलीट कर दिया गया था जिसका प्रूफ भी उनके पास है.
परिजनों ने कहा कि उन्हें लगता है कि बेटी के दोस्त के परिजनों ने ये वीडियो वायरल किया. परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि जिसने भी यह वीडियो वायरल किया है उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए.
वहीं फायरिंग करने वाली नाबालिग लड़की के पिता अमृतपाल सिंह संधू ने बताया कि 2022 में नए साल के मौके पर उनकी बेटी ने ये गोली चलाई थी, ये वीडियो एक साल पुराना है और उसे उसी वक्त डिलीट कर दिया गया था. पिता ने कहा मेरी बेटी को बदनाम करने के लिए जानबूझकर वीडियो को वायरल कर दिया गया.
Viral video of a girl from #Amritsar, firing multiple bullets back to back despite ban. pic.twitter.com/ZEMXtvb1Jp
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) December 28, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





