भारत

लड़की को लड़की से हुआ प्यार, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
28 Sept 2022 11:48 AM IST
लड़की को लड़की से हुआ प्यार, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

परिवार के होश उड़ गए. थाने में युवती द्वारा कही गई इस बात को सुनने के बाद मां और भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में समलैंगिक संबंधों का एक मामला सामने आया. मथुरा की रहने वाली एक युवती को गोरखपुर की युवती से मोहब्बत हो गई. युवती के द्वारा जब महिला मित्र से शादी की बात कही तो परिवार के होश उड़ गए. थाने में युवती द्वारा कही गई इस बात को सुनने के बाद मां और भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया.
हालांकि, पुलिस की सजगता से बड़ी घटना होने से टल गई. फिलहाल पुलिस युवती और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है. दरअसल, मंगलवार को युवती और उसके परिजन को थाने बुलाया गया था. यहां युवती ने अपनी मां और भाई के सामने कहा कि वह गोरखपुर की रहने वाली अंजली नाम की युवती से शादी करेगी और उसी के साथ रहेगी.
इस पर मां और भाई परेशान हो गए. मां और भाई ने मंगलवार की देर शाम थाना कोसी में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आत्मदाह करने की कोशिश की. खुद को समलैंगिक बताते हुए बेटी अपने प्यार के पास जाने की जिद पर अड़ी रही. जैसे-तैसे पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया. युवती की शादी हो चुकी है, लेकिन वह ससुराल नहीं गई.
युवती गोरखपुर की हम उम्र युवती अंजली से प्रेम करती है. उसने पुलिस को बताया कि वह समलैंगिक है. इसलिए गोरखपुर जाना चाहती है. युवती की मां ने बताया कि गोरखपुर की वह युवती उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देगी. पुलिस को भी पहले इस मामले की जानकारी दी गई थी.
थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया सभी को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, अगर नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story