भारत

OMG! बच्ची ने तोड़ा दम, इलाके में हड़कंप, हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
17 Nov 2022 12:46 PM IST
OMG! बच्ची ने तोड़ा दम, इलाके में हड़कंप, हुआ कुछ ऐसा...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 
नारियल समझकर उठाया बम.
उत्तर: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में एक धमाके में बच्ची की मौत हो गई. घटना मीनाखान थाना क्षेत्र के चपली ग्राम पंचायत के बकछोरा इलाके की है. जांच में एक ऐसा सच सामने आया है जिससे इलाके के लोग हैरान हैं. साथ ही इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
गौरतलब है कि सोहाना खातून (10 साल) अपने चाचा के घर के किचन में कुछ लेने के लिए गई थी. तभी उसने नारियल समझकर बम उठा लिया जो कि गिरने फट गया. धमाके की आवाज सुनकर घर व इलाके के लोग मौके पर पहुंचे.
सभी ने गंभीर रूप से घायल सोहाना को अस्पताल पहुंचाया. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची से पूछताछ के साथ ही घर की जांच की. जिसमें पुलिस के हाथ कई बम लगे.
उधर, घटना के बाद से परिजन फरार हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बुधवार शाम बकछोरा इलाके में एक अपराधी अबुल हुसैन नाम के अपराधी के घर से बम धमाके की आवाज सुनी थी.
घटना की सूचना पर टीम मौके पहुंची थी. जहां से अबुल हुसैन की भतीजी सोहाना खातून को घर से मिनाखान ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बताया कि पता चला है कि बम किचन में ऊंचाई पर रखा हुआ था. जिसे मासूम बच्ची ने नारियल समझकर उठाना चाहा था, तभी बम नीचे गिरा और फट गया. इससे उसकी जान चली गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story