भारत
शादी से पहले युवती की मौत, मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी
jantaserishta.com
6 April 2025 10:10 AM IST

x
वाटर पार्क में दर्दनाक हादसा.
नई दिल्ली: साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में वाटर पार्क में रोलर कोस्टर पर राइड के दौरान झूला टूटने की वजह से एक महिला की मौत हो गई. यह हादसा 3 अप्रैल की शाम का है. महिला अपने होने वाली पति के साथ वाटर पार्क में घूमने के लिए आई थी जहां वह झूले की राइड लेते समय हादसे का शिकार हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. कापसहेड़ा थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, 24 साल की प्रियंका अपने परिवार के साथ चाणक्यपुरी के विनय मार्ग पर सी-2 165 में रहती थीं. प्रियंका एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर थीं. प्रियंका के भाई मोहित ने बताया कि फरवरी 2025 में प्रियंका की शादी नजफगढ़ में रहने वाले निखिल से तय हुई थी. 3 अप्रैल की दोपहर निखिल का फोन प्रियंका को आया और दोनों ने वाटर पार्क जाने का प्रोग्राम तय किया.
दोनों दोपहर करीब 1 बजे कापसहेड़ा बार्डर पास के मौजूद फन एंड फूड विलेज पहुंचे, जहां दोनों ने करीब 6 बजे तक वाटर राइड ली और उसके बाद दूसरी राइड के लिए एम्यूजमेंट पार्क की ओर गए. वहां पर दोनों रोलर कोस्टर पर राइड के पहुंचे. राइड के दौरान जब झूला ऊपर पहुंचा तो उसका स्टैंड टूट गया और प्रियंका सीधे नीचे आ गिरी.
नीचे गिरने के चलते प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. निखिल ने प्रियंका के परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी. कापसहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.
प्रियंका के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. प्रियंका के गिरने के बाद उसे देरी से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके चलते उसकी मौत हुई है. मोहित ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत के बाद वाटर पार्क के एक हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है, जिसमें रोलर कोस्टर भी है. मोहित ने आरोप लगाया कि अगर एम्यूजमेंट पार्क में झूलों को मरम्मत की जरूरत थी तो वह खोला ही क्यों गया. वहां लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





