
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला ने सोसाइटी में खड़ी कार की हेडलाइट और बोनट को रॉड से मारकर तोड़ दिया. बताया जा रहा है पार्किंग विवाद के बाद महिला को गुस्सा आ गया था. कार तोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कार मालिक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है. जैसे ही शिकायत आएगी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इसके अलावा नोएडा में ही एक शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया.
कैसे-कैसे लोग हैं, पार्किंग विवाद में युवती ने कार पर डंडे बरसाए, नोएडा अंतरिक्ष गोल्फ व्यू- 1 सोसायटी का मामला, समस्या है तो प्यार से भी सुलझाए जा सकती है। गांव में तो आज भी लोग एक दूसरे के रिश्तेदारो व अनजान व्यक्ति की गाड़ी खड़ी करने के लिए अपने घरों के गेट खोल देते हैं। pic.twitter.com/kCZQ81rAA6
— sudhir kumar (@sudhirkmr6931) May 4, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





