भारत
लड़की ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली, वजह सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान
jantaserishta.com
17 April 2024 10:44 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने पड़ताल की तो कहानी कुछ और ही निकली.
देहरादून: उत्तराखंड में राजधानी देहरादून (Dehradun) में नए स्कूल में एडमिशन से नाराज युवती ने अपने अपहरण की झूठी कहानी सुना दी. सच का खुलासा, तब हुआ जब पुलिस ने गहनता से मामले की जांच की,नाबालिक नए स्कूल में एडमिशन करने से परिजनों से नाराज थी जिसके चलते छात्रा ने परिजनों को डराने के लिए कहानी बुनी हालांकि पुलिस ने गहनता से जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र का है. यहां एक नाबालिग बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी. इस मामले में जब पुलिस ने पड़ताल की तो कहानी कुछ और ही निकली. दरअसल. नाबालिग लड़की का एडमिशन नए स्कूल में करवा दिया गया था. इसी बात को लेकर वह परेशान थी.
पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 अप्रैल को कोतवाली पटेल नगर के चमन विहार कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास किया गया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने पड़ताल शुरू की.
नाबालिग लड़की ने बताया कि शाम करीब 7:00 बजे ट्यूशन से घर आते समय कार सवार दो युवकों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठाया और उसके अपहरण का प्रयास किया. वह बमुश्किल बाहर निकलकर भागने में सफल रही. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की और पड़ताल शुरू की. जांच में मामला झूठा निकला. इसके बाद नाबालिग की काउंसलिंग की गई तो लड़की ने सच बता दिया.
नाबालिग लड़की ने बताया कि वह ओलंपस हाई स्कूल में पढ़ती थी, लेकिन इस साल उसका एडमिशन माउंट लिटरेरी स्कूल में कराया गया. वह पहली बार स्कूल गई तो उसे कोई नया दोस्त नहीं मिला.
इसके बाद पुराने स्कूल में दोबारा दाखिले के लिए सोचने लगी. इसी को लेकर उसने परिजनों को ट्यूशन से लौटते समय अपहरण की झूठी कहानी बता दी. एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि बच्ची का अपहरण हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.
Tagsदेहरादूनदेहरादून न्यूज़देहरादून पुलिसस्कूल एडमिशनअपहरणDehradunDehradun NewsDehradun PoliceSchool AdmissionKidnapping
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





