भारत
बच्ची ने की आत्महत्या, देखने जमा हुए लोग, हुआ ये खुलासा
jantaserishta.com
26 Oct 2022 7:39 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
पिता का अवैध संबंध था.
गोण्डा: पारिवारिक कलह के चलते 13 साल की एक बच्ची ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मां-बाप के बीच उपजे विवाद की कीमत बच्ची को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिलते ही काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बच्ची की पहचान अंजली पुत्री संतोष कुमार निवासी ग्राम भोलापुरवा थाना परसपुर के रूप मे की गई।
बच्ची अपने ननिहाल पूरे संगम बमडेरा मे अपनी मां सीमा के साथ रह रही थी। बच्ची की मां सीमा के अनुसार पति संतोष के बीच दांपत्य जीवन मधुर नहीं थे। सीमा का आरोप है कि पति का किसी गैर महिला के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर मां-बेटी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। इससे परेशान होकर वह अपने मायके में रह रही थी।
पति को हरकतों और न्याय की गुहार पुलिस से भी की गई थी। 20 मई को जिले के मुखिया पुलिस कप्तान को पत्र के माध्यम से शिकायत कर न्याय की गुहार भी लगाई थी। इसे लेकर ससुराल की तरफ से आये दिन धमकी भी दी जा रही थी। इस कारण बच्ची डरी सहमी रहती थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार चितवन कुमार ने बताया कि शिकायत के बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं है। मेरे यहां इस नाम से कोई शिकायती पत्र नहीं आया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





