भारत

'लो अब कर लो शादी', लिखकर युवती ने की खुदकुशी

jantaserishta.com
8 Nov 2022 9:15 AM IST
लो अब कर लो शादी, लिखकर युवती ने की खुदकुशी
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला।
लखनऊ (आईएएनएस)| निजी बैंक में काम करने वाली 28 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव उसके विवाह से दो हफ्ते पहले सोमवार को कृष्णा नगर इलाके में उसके किराए के कमरे में लटका मिला।
पुलिस ने दावा किया कि मृतका की पहचान प्रियंका श्रीवास्तव के रूप में हुई। भाई द्वारा उसकी इच्छा के खिलाफ उसकी शादी तय कर देने से युवती अवसाद में थी।
युवती के माता-पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी।
उसके कमरे से एक नोट बरामद किया गया, उसमें लिखा था अलविदा परिवार के सदस्य, अब करलो शादी।
एसएचओ कृष्णा नगर विक्रम सिंह ने कहा कि वह किराए के फ्लैट में अकेली रह रही थी और उसकी शादी 25 नवंबर को तय हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story