भारत

होटल से कूदकर छात्रा ने की खुदकुशी, पिता को मैसेज करके किया ये खुलासा

jantaserishta.com
22 April 2021 8:22 AM IST
होटल से कूदकर छात्रा ने की खुदकुशी, पिता को मैसेज करके किया ये खुलासा
x

DEMO PIC

आरोपी की तलाश की जा रही है.

नोएडा के सेक्टर 121 के एक ओयो होटल की पांचवी मंजिल से कूदकर एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. नोएडा के थाना फेज 3 क्षेत्र में पुलिस को खबर मिली थी कि होटल की पांचवीं मंजिल से एक लड़की ने कूदकर अपनी जान दे दी है. छात्रा दिल्ली की रहने वाली है और उसने अपनी मौत से पहले अपने पिता को मोबाइल पर एक मैसेज भी भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि एक रोबिन नाम का युवक उसे बेहद परेशान कर रहा है, जिसके चलते मजबूरन वो मौत को गले लगा रही है.

दिल्ली के मयूर विहार कॉलोनी की रहने वाली 20 साल की छात्रा कुमारी शेफाली मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-121 में मौजूद टाउन हाउस ओयो होटल में आकर रुकी थी. छात्रा ने मंगलवार शाम को अपने होटल के कमरे की पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला यानी अबेटमेंट टू सुसाइड का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
नोएडा पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है, और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने अपने पिता को मोबाइल फोन पर एक मैसेज भेजा था. जिसमें उसने लिखा है कि 'दिल्ली का रहने वाला युवक रोबिन उसे परेशान कर रहा है, इस लड़के के उत्पीड़न से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रही है.' अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story