
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
छात्रों को खड़े होने की सजा सुनाई.
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में स्कूल की टीचर ने प्राइमरी क्लास के छात्रों को खड़े होने की सजा सुनाई. सजा के दौरान एक बच्ची को चक्कर आया और वह वहीं गिर गई. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मामला गंगम्मागुडी इलाके का है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, निशिता गंगम्मागुडी के प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी. शुक्रवार को टीचर ने किसी बात को लेकर क्लास के सभी बच्चों को सजा दी. टीचर ने बच्चों के क्लास के अंदर बैठकर नहीं, बल्कि खड़ा रहकर पढ़ाई करने की सजा दी. इस दौरान निशिता को चक्कर आया और वह गिर गई.
स्कूल वालों ने निशिता को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. निशिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला. फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस की टीम जांच पड़ताल के लिए शनिवार को स्कूल में पहुंची. यहां टीचरों सहित स्कूल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. साथ ही स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.
बताया जा रहा है कि निशिता के पिता नागेंद्र भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड में काम करते हैं. उनका घर डोड्डनचेन्नप्पा में है. मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे के करीब का है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





