भारत

ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई युवती, बौखलाया Boyfriend

jantaserishta.com
30 Aug 2025 9:27 AM IST
ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई युवती, बौखलाया Boyfriend
x
जानें पूरा मामला.
देवरिया: यूपी के देवरिया में एक लड़की ने प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने और आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की वजह से फांसी लगाकर जान दे दी. लड़की की शादी नवंबर में होनी थी. वहीं प्रेमी उसे धमकी दे रहा था कि जब तक उसकी शादी नहीं हो जाती, तब तक वह शादी नहीं करने देगा. प्रेमी बीते एक महीने से शादी तोड़ने के लिए धमकी दे रहा था. इसी को लेकर उसने लड़की के मंगेतर और भाई को लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर भेज दी और वायरल भी कर दी.
दरअसल, किसी महिला ने लड़की की मां को वायरल तस्वीर दिखाई तो लड़की ने भी देख लिया. इसके बाद उसने छत पर जाकर फांसी लगा ली. परिजनों ने देखा तो उसे आनन-फानन में सलेमपुर CHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कस्बे में लड़की अपने परिवार के साथ रह रही थी. उसके पास में ही दीपक तिवारी नाम का युवक किराए पर रह रहा था, जो एलआईसी एजेंट है. मृतका की मां ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि आरोपी ने बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण किया. इससे बेटी व्यथित और परेशान रहने लगी.
उसे समझा-बुझाकर दूसरी जगह शादी तय कर दी. नवंबर में बारात आनी थी. जब शादी तय होने के बारे में आरोपी युवक को जानकारी हुई तो वह लड़की को धमकी देने लगा कि शादी न करे, वरना उसकी आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो वायरल कर देगा.
शिकायत में कहा गया है कि एक हफ्ते पहले उसने आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर दी. यह बात जब बेटी को पता लगी तो उसने आत्महत्या कर ली. मृतका की मां ने कहा कि उसका परिवार बेहद गरीब है. पति नहीं हैं. खुद काम करती हूं. बेटा एक दुकान पर काम करता है. जैसे-तैसे परिवार चलाती हूं, लेकिन आरोपी दीपक के चलते दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है.
इस मामले को लेकर सीओ दीपक शुक्ला ने कहा कि लड़की की मां ने तहरीर दी है, जिसमें सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. लड़की के साथ रेप, अश्लील तस्वीर वायरल करने, आत्महत्या के लिए उकसाने और SCST एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story