भारत

छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की और उसके पिता से मारपीट

jantaserishta.com
24 Jun 2025 2:35 PM IST
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की और उसके पिता से मारपीट
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुटी है.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग किशोरी और उसके परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। इस हमले में लड़की के पिता को गंभीर चोटें आईं। सिर में गहरी चोट लगी है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कथित तौर पर मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी के साथ कुछ दबंग युवक लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे। जब किशोरी के पिता ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने न सिर्फ किशोरी को डराने की कोशिश की, बल्कि उसके पिता को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी बच्ची मदरसे में पढ़ने जाती थी। उसके साथ एक लड़का छेड़छाड़ करता था। बेटी ने घर आकर हमें जानकारी दी थी। जब बच्ची की मां ने समझाने की कोशिश की तो कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने कहा, "मैं काम से लौटकर आया था और खाना खा रहा था। उसी समय घर के बाहर शोर होने लगा। बाहर कई लोग आए हुए थे, जो मुझे उठाकर ले गए और बहुत मारा। लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर हमारे परिवार से मारपीट की गई।"
इस घटना पर पुलिस अधिकारियों ने जवाब दिया है। एसपी देहात, कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, "पहले दो पक्षों के बीच नल के पानी को लेकर विवाद था। अभी इसमें एक पक्ष की नाबालिग किशोरी की तरफ से छेड़छाड़ की शिकायत की गई। लड़की ने दूसरे पक्ष पर छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप लगाए। फिलहाल शिकायत के बाद मामला दर्ज करा लिया गया है।"
अधिकारी ने बताया कि 8 लोगों के खिलाफ शिकायत मिली थी और सभी के खिलाफ केस हुआ है। इसमें जांच चल रही है। जो भी सामने निकलकर आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story