भारत

युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर युवक का किया कत्ल, वजह जानकर पुलिस भी सिहर गई

jantaserishta.com
28 Sept 2024 10:36 AM IST
युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर युवक का किया कत्ल, वजह जानकर पुलिस भी सिहर गई
x

सांकेतिक तस्वीर

दोनों अरेस्ट.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी. युवती का कहना है कि एकतरफा प्यार में वो मुझे परेशान करता था. इसलिए उसे मारा है. फिलहाल पुलिस ने युवती और उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला गाजियाबाद के महाराजपुर इलाके का है. पुलिस का कहना है कि 21 साल के नितीश शर्मा का शव शुक्रवार की रात खून से लथपथ मिला था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की.
इस मामले में नितीश के पिता किशोर शर्मा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि बेटे की हत्या 20 साल की रानी और उसके साथी 22 वर्षीय राजू थापा ने की है. शिकायत में कहा गया है कि रानी और राजू थाना ने नितीश के सीने में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. एसीपी साहिबाबाद, राजनीश उपाध्याय ने कहा कि रानी और राजू थापा ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.
रानी ने पुलिस को बताया है कि उसने नितीश के प्रपोजल को ठुकरा दिया था. इसके बाद नितीश उसे बार-बार परेशान करने लगा. रानी ने कहा कि वह मुझे अक्सर रास्ते में रोकता था, जबकि मैंने राजू थापा से शादी करने का फैसला किया था, इसलिए हमने उसे खत्म कर दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story