
x
वीडियो में दावा किया है कि उसने स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के शादी की थी.
अमरोहा (उप्र) (आईएएनएस)| 8 नवंबर को अपने घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती ने फेसबुक पर अपलोड किए गए एक वीडियो में दावा किया है कि उसने स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के शादी की थी, लेकिन उसके यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल उसके पिता को यह शादी मंजूर नही थी, इसीलिए उन्होंने उसके, उसके पति और उसके ससुराल वालों पर झूठा केस दर्ज कराया। युवती पारुल वशिष्ठ ने दावा किया कि उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था, क्योंकि वह एक ब्राह्मण हैं जबकि उनके पति पिछड़े समुदाय से हैं। युवती ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर अमरोहा के एसपी आदित्य लंगेह से भी मिली थी।
एसपी ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवती के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
उसके लापता होने के तीन दिन बाद उसके पिता रूप किशोर शर्मा ने बदायूं में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जहां वह तैनात है।
वीडियो में युवती ने दावा किया कि उसके पिता ने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, उसका अपहरण नहीं किया गया था। उसने अमरोहा में डिडोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जग्गावाला गांव में अपने पति अजय पवार के साथ शादी कर ली है।
वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है, "मेरे ससुर पद्म सिंह पवार अपने खेत में काम कर रहे थे जब उन्हें बुधवार को ले जाया गया, यह मेरे पिता का काम है। मेरे ससुराल वालों की जान खतरे में है, मैं उनके लिए सुरक्षा चाहती हूं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





