भारत
युवती ने कई लोगों पर रेप करने की कोशिश का लगाया आरोप, पुलिस अफसर का आया बयान
jantaserishta.com
10 Sept 2023 8:56 AM IST

x
DEMO PIC
कहा- आज बच गई हो, किसी न किसी दिन घर से उठाकर ले जाएंगे.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवती ने जिला पंचायत सदस्य समेत 10 लोगों पर रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर सभी आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं, जिला पंचायत सदस्य ने इसे साजिश बताया है.
मामला नरैनी थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि एक शख्स जिला पंचायत सदस्य है. वो अपने साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी से आया और जबरन उसे गाड़ी में बैठाने लगा. जब उसने इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो उसने धमकी दी. युवती का आरोप है कि पंचायत सदस्य ने कहा, 'आज बच गई हो, किसी न किसी दिन घर से उठाकर ले जाएंगे'. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. वहीं, जिला पंचायत सदस्य ने भी पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है.
पंचायत सदस्य ने पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगाई है. कहा है कि उसे झूठा क्यों फंसाया जा रहा है, इस बारे में पता नहीं है. जांच के बाद ही सच सामने आएगा. फिलहाल पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई गई है और आगे की जांच शुरू की है.
नरैनी के एसएचओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि युवती ने कई लोगों पर रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है. युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है. युवती की मेडिकल जांच कराई गई है. रिपोर्ट आने के बाद युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





