भारत

अखिलेश यादव के सामने महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, मंच पर देखते रह गए लोग

jantaserishta.com
7 Feb 2022 10:11 AM IST
अखिलेश यादव के सामने महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, मंच पर देखते रह गए लोग
x
देखें वीडियो।

आगरा: आगरा की बाह विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. मंच पर उस समय अजीबोगरीब सा माहौल हो गया जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा पर मंच पर तमाचा दिखा दिया. यह देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

दरअसल, अखिलेश यादव आगरा की बाह सीट पर प्रचार करने पहुंचे थे. यहां रामजी सुमन मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे. इस वक्त अखिलेश यादव और जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा आपस में बातचीत कर रहे थे. यह बात रामजीलाल को पसंद नहीं आई. उन्होंने दो बार जिला अध्यक्ष को अपने भाषण के बीच में इशारा करके बात करने से मना किया. लेकिन जब जीतेंद्र वर्मा ने अखिलेश से बात करना बंद नहीं किया, तो रामजीलाल माइक छोड़कर जिला अध्यक्ष के पास आए और तमाचा दिखा दिया.
हंस पड़े अखिलेश यादव
रामजीलाल के तमाचा हटाने के बाद जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की हंसी छूट गई और दोनों जोर जोर से हंसने लगे. इसके बाद दोनों ने बातचीत भी करना बंद कर दिया.
अखिलेश ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना
इसके बाद अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला तो साथ ही सीएम योगी को भी निशाने पर रखा. अखिलेश ने किसानों के साथ ही युवाओं को भी रिझाने के लिए वादों के तीर खूब चलाए. अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आए तो यूपी में आलू की प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे. अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने ये भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम वोडका प्लांट भी लगवाएंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story