भारत

बिगड़ा आम जनता का बजट, महंगाई की पड़ी एक और मार

jantaserishta.com
3 Feb 2023 9:08 AM IST
बिगड़ा आम जनता का बजट, महंगाई की पड़ी एक और मार
x
अहमदाबाद (आईएएनएस)| गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) ने तत्काल प्रभाव से अमूल पाउच दूध (सभी वेरिएंट) की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली, कोलकाता और महाराष्ट्र के उपभोक्ताओं के लिए दाम बढ़ाए गए हैं। जीएमसीसीएफ ने एक बयान में कहा, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि अमूल पाउच दूध (सभी प्रकार) की कीमत 2 फरवरी, 2023 रात से संशोधित की गई है।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल ताजा एक लीटर 54 रुपये का हो जाएगा। अमूल गोल्ड एक लीटर 66 रुपये, अमूल गाय का दूध 56 रुपये में मिलेगा। अमूल दूध के सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story