भारत

बाप रे! गैस सिलेंडर को किया आग के हवाले, पुलिसकर्मी के घर में प्रमिका ने जमकर काटा बवाल

jantaserishta.com
7 March 2024 12:52 PM IST
बाप रे! गैस सिलेंडर को किया आग के हवाले, पुलिसकर्मी के घर में प्रमिका ने जमकर काटा बवाल
x

सांकेतिक तस्वीर

लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के बाबागंज में सिपाही बनने के बाद शादी से इनकार करने वाले युवक पर मारपीट की एफआईआर दर्ज कराने के बाद प्रेमिका मंगलवार रात उसके घर में घुस गई। भीतर से दरवाजा बंद कर हंगामा करने लगी। इस दौरान अंदर रखे गैस सिलेंडर में आग लगा दिया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस उसे मुश्किल से बाहर निकालकर थाने ले गई।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को सिपाही बनने के बाद कानपुर में तैनाती मिली। गांव की ही युवती आरोप लगाने लगी कि सिपाही ने उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में मारपीट की। युवती ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई तो सिपाही ने कोर्ट से जमानत ले लिया। मंगलवार रात युवती फिर से सिपाही के घर पहुंच गई। उस समय सिपाही का भाई बाहर मवेशियों को चारा दे रहा था। युवती उसके घर के भीतर घुसी और दरवाजा बंद कर हंगामा करने लगी।
जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस आई तो युवती घर में ही रहने की जिद करने लगी। विरोध करने पर जान देने की धमकी भी देने लगी। इसी दौरान उसने घर के भीतर गैस सिलेंडर में आग लगा दिया। इससे लोग परेशान हो उठे। मुश्किल से दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला और आग बुझाई।
पुलिस का कहना है कि लड़की अपने प्रेमी से नाराज थी। उसका कहना है कि उसका प्रेमी सिपाही बना तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से वो नाराज थी। उसने प्रेमी से बात करनी चाही लेकिन नाकाम रही। उसे सिपाही के साथ ही रहना था इसलिए उसके घर गई। देर रात उसने घर में घुसकर हंगामा काटा और सिलेंडर में आग लगा दी। पड़ोसियों ने उसे निकाल कर सिलेंडर की आग बुझाई और उसे पुलिस के हवाले किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story