भारत

महिला का गैंगरेप, 5 हैवानों ने वारदात को दिया अंजाम, तबीयत खराब हुई तो...

jantaserishta.com
19 Sept 2021 11:24 AM IST
महिला का गैंगरेप, 5 हैवानों ने वारदात को दिया अंजाम, तबीयत खराब हुई तो...
x

DEMO PIC

हालांकि ये घटना 13 सितंबर की है, लेकिन शिकायत 17 सितंबर को दर्ज कराई गई थी.

नई दिल्ली: पंजाब में अमृतसर के भिंडी सैदा थाना क्षेत्र के अवान वासाओ गांव में पांच लोगों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक रेप किया। हालांकि ये घटना 13 सितंबर की है, लेकिन शिकायत 17 सितंबर को दर्ज कराई गई थी।

जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनकी पहचान रवेल सिंह, कुलवंत सिंह, परगट सिंह और दो अज्ञात हैं। ये सभी एक ही गांव के निवासी हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का आरोपियों के साथ पैसों का विवाद था। उसने कहा कि 13 सितंबर को आरोपी शाम करीब सात बजे उसके घर आए जब वह अकेली थी और पैसे की मांग की।
इसके बाद उसे अकेला देखकर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और बारी-बारी से उसका रेप किया। लेकिन जब उसकी तबीयत खराब हुई तो वे भाग गए। उसने पूरी घटना परिजनों को बताई।
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376-डी और 451 के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story