भारत

लुटेरों का गैंग दबोचा गया, कार और बाइक का करते थे ये हाल!

jantaserishta.com
21 Jun 2022 6:00 PM IST
लुटेरों का गैंग दबोचा गया, कार और बाइक का करते थे ये हाल!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें तस्वीर।

नोएडा: आपके मन में अक्सर सवाल उठता होगा कि चोरी की कई गाड़ियां आखिर क्यों पुलिस बरामद नहीं कर पाती है? आखिर ये गाड़ियां कैसे और कब दूसरे इलाकों में खपाई जाती है? तो आइए हम आपको पूरे खेल की कहानी बताते हैं.

लुटेरों का यह गैंग इन गाड़ियों को कई हिस्सों में काटकर अलग-अलग इलाकों में बेच डालते हैं और असली मालिक शायद ही कभी इन वाहनों तक पहुंच पाता है. यूपी में नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहनों की चोरी कर कटाई करने वाला गिरोह को गिरफ्तार कर उसका भंडाफोड़ किया है. इस गैंग में एक चोर है और बाकी चार आरोपी चोरी के वाहनों की कटाई करने वाले हैं. इन सभी को अरेस्ट कर लिया गया है.
आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी की बाइक, दो चोरी की कार, दो कार इंजन, एक ऑटो, 74 टायर बिना रिम, 37 टायर रिम सहित, 11 सीएनजी सिलेंडर और विभिन्न गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स-पुर्जे बरामद हुए हैं. पूछताछ में उन्होंने बताया कि अब तक 150 गाड़ियों को चोरी के बाद काटकर बेचा है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है नवयुद्दीन उर्फ नबीनू और उसका गैंग अतुल के साथ मिलकर एनसीआर इलाके में कार व बाइक की चोरी करके बुलंदशहर के जहांगीराबाद में अपने साथी तनवीर सैफी, शाहआलम, रिजवान को कटाई के लिए देते थे. गाड़ियों की कटाई के बाद इनके पार्टस् को जरूरतमंद या कबाड़ी मोहित को बेच देते थे. इस तरह अब तक उन्होंने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में करीब 150 गाड़ियों की चोरी करके काटने के बाद उनके पार्ट्स बेचे हैं. उनके खिलाफ चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story