भारत

'खेल' फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट का, गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा

jantaserishta.com
25 Dec 2025 11:55 AM IST
खेल फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट का, गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा
x
पढ़ें पूरी खबर.
मथुरा: यूपी के मथुरा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध कमाई करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है, जो लंबे समय से लैपटॉप, कंप्यूटर और कलर प्रिंटर की मदद से फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनाकर लोगों से मनमानी रकम वसूल रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं.
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों को फर्जी तरीके से तैयार करता था. इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल आधार कार्ड, स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं और अन्य आधिकारिक कार्यों में कराया जाता था. इसके बदले गिरोह के सदस्य आवेदकों से मोटी रकम वसूलते थे. इस गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की.
23 दिसंबर को पुलिस टीम ने प्याऊ धौली ग्राउंड रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में लखाराम पुत्र जितेंद्र, लखाराम पुत्र हरिओम, जयकिशन पुत्र धीरज और प्रताप पुत्र अभिषेक शामिल हैं. सभी आरोपी मथुरा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं. पूछताछ में सामने आया कि ये लोग आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर असली जैसे दिखने वाले फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करते थे.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, 1 सीपीयू, 2 लैपटॉप, 1 कंप्यूटर और 2 कलर प्रिंटर बरामद किए हैं. इन उपकरणों का इस्तेमाल फर्जी दस्तावेजों की डिजाइनिंग, प्रिंटिंग और वितरण में किया जाता था. बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है. डिजिटल डेटा की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक कितने फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और किन-किन लोगों को इसका फायदा पहुंचाया गया.
इस पूरे मामले में कोतवाली थाना मथुरा में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है.
इस संबंध में सीओ सिटी एवं एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story