भारत
शुरू होने वाला है 'सर्द-गर्म' का खेल, कई राज्यों में बारिश के आसार
jantaserishta.com
16 March 2024 9:00 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये सिलसिला 19 मार्च तक जारी रह सकता है.
नई दिल्ली: उत्तर भारत के राज्यों से ठंड की वापसी हो गई है. उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम साफ नजर आ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज यानी 16 मार्च से कुछ राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में आज से बारिश का दौर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये सिलसिला 19 मार्च तक जारी रह सकता है.
मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 16 से 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. इसी दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.मौसम विभाग की मानें तो 17 मार्च और 18 मार्च को विदर्भ में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, 18 और 19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी.वहीं, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
मौसम विभाग की मानें तो आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में नई दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी.
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. वहीं, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और दक्षिण केरल में हल्की बारिश हुई है. अगर तापमान की बात करें तो ओडिशा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 या उससे अधिक ऊपर था. वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री तक ऊपर था.
Tagsमौसम विभागमौसममौसम अलर्टमौसम न्यूज़मौसम अपडेटMeteorological DepartmentWeatherWeather AlertWeather NewsWeather Update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





