भारत

ब्लैकमेलिंग का खेल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, झांसा देकर महिला से पैसे मांगे

jantaserishta.com
12 Oct 2022 11:24 AM IST
ब्लैकमेलिंग का खेल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, झांसा देकर महिला से पैसे मांगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फोटो: ANI 

सोशल मीडिया पर स्पेनिश एक्टर के नाम से प्रोफाइल बनाई थी.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया पर स्पेनिश एक्टर के नाम से प्रोफाइल बनाई थी. फिर उसने चांदनी चौक की रहने वाली 25 साल की युवती से दोस्ती कर उसे झांसे में लिया. दोनों में दोस्ती गहरी हो गई फिर युवती ने अपने कुछ प्राइवेट फोटो उसके साथ शेयर कर डाले. फिर युवक ने उन फोटो के जिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर कैश की डिमांड की. पीड़िता ने बिना डरे युवक की दिल्ली क्राइम ब्रांड में शिकायत की. तुरंत ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम बूजर रहमान है और वो बागपत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. आरोपी ने MANU RIOS के नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाई हुई थी. आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने आईपी एड्रेस और आरोपी के मोबाइल लोकेशन से उसका पता लगाया फिर फिर 22 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल बनाया हुआ था. उसके फॉलोअर्स की संख्या बेहद कम थी. जिसके बाद उसने गूगल से एक स्पेनिश एक्टर की फोटो डाउनलोड किया और फेक आईडी बना डाली.
आरोपी अबूजर रहमान को इंग्लिश भी नहीं आती थी लेकिन महिलाओं से चैट करने के लिए वह गूगल ट्रांसलेट का सहारा लेता था. पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन तीन सिम कार्ड और वह मेमोरी कार्ड भी बरामद कर लिया है जिसमें उसने पीड़ित महिला के फोटो को सेव करके रखा हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story